PM मोदी न तो वाजपेयी और न ही मनमोहन सिंह, वो तो... बिलावल भुट्टो के फिर बिगड़े बोल

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2023

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आर्थिक के साथ ही राजनीतिक अस्थिरता लगातार बरकरार है। वहीं पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी ने देश की राष्‍ट्रीय सभा यानी संसद के निचले सदन को भंग कर दिया। मुल्क इन दिनों दो तरफा राजनीतिक और आर्थिक मुसीबतों से दो चार हो रहा है। लेकिन पाकिस्तान का भारत राग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक बार फिर से जगह उगला है। उन्होंने कहा कि गुजरात के कसाई थे और कश्मीर के कसाई बन जाएंगे। विदेश मंत्री के रूप में अपने विदाई संवाददाता सम्मेलन में बिलावल ने अपनी विदेश नीति का बचाव किया और कहा कि भारत के साथ संबंधों को सामान्य बनाने में प्रगति की कमी का संबंध वर्तमान भारतीय नेतृत्व से है।

इसे भी पढ़ें: Arms Smuggling: ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी, सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती, BSF ने कहा- हम पूरी तरह तैयार हैं

इस बीच, विदेश मंत्री बिलावल ने अपने 16 महीने के कार्यकाल के दौरान विदेश नीति के मोर्चे पर कई उपलब्धियां गिनाईं। अफगानिस्तान और भारत पर प्रगति की कमी पर बिलावल ने कहा कि आप क्या उम्मीद करते हैं? हमें 16 महीने में बदलाव लाना चाहिए जो 70 साल में नहीं हुआ। आतंकवाद में वृद्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए बिलावल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि अफगान तालिबान की वापसी से प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का हौसला बढ़ा है।  

प्रमुख खबरें

Pakistan को IMF देगा 1.21 Billion Dollar, दोनों व्यवस्थाओं से कुल मदद 5.7 अरब डॉलर होगी

विरोध-प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने की कोशिश, राहुल-प्रियंका पर BJP का वार

PHMA चीफ Zia Alamdar Hussain ने चेताया, संकट में फंसा Pakistan Knitwear उद्योग

एथेंस में बोले विदेश मंत्री Marco Rubio, Donald Trump ने तोड़ा Iran का Drone सुरक्षा कवच