पाक का राग कश्मीर, मसूद पर चुप्पी, बिलावल भुट्टो बोले- भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच का त्रिपक्षीय मुद्दा बना अजहर

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2022

समरकंद में दुनिया की महाशक्तियों की मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के साथ ही तुर्की के राष्ट्रपति से भी द्वीपक्षीय बातचीत हुई। वहीं एससीओ समिट में चीन के सामने पाकिस्तान ने फिर से कश्मीर का राग अलापा है। लेकिन आतंकी मसूद अजहर के सवाल पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने साफ चुप्पी साध ली। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने मसूद अजहर पर सवाल का जवाब नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी PM ने समरकंद में करा ली अपनी फजीहत, हंसने से खुद को नहीं रोक पाए पुतिन

एससीओ समिट से ठीक पहले पाकिस्तान ने प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए अफगानिस्तान को पत्र लिखा था। पाकिस्तान ने पत्र लिखकर जैश ए मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की मांग की थी। सूत्रों ने बताया कि आतंकी मसूद अजहर संभवत: अफगानिस्तान के नंगरहार और कन्हार इलाके में मौजूद है। वहीं तालिबान ने मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं तालिबान ने दावा किया है कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है। 

प्रमुख खबरें

Nitin Nabin का सख्त रुख: Sajjan Kumar को श्रद्धांजलि देने वाले 3 BJP MPs को लगाई फटकार

NALSAR Controversy: जस्टिस Nagarathna ने Bar Councils को दी नसीहत, कहा- अपनी भूमिका पर करें Self-Reflection

Mallikarjun Kharge ने PM Modi को लिखा पत्र, Nepal बाढ़ में फंसे भारतीयों की वापसी की मांग

Russia-Ukraine War: Kyiv पर भीषण Air Strike में 37 की मौत, लापरवाही पर Zelenskyy ने दिखाई भारी सख्ती