बिलावल 18 मई से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2022

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद|  पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी 18 मई को अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश कार्यालय ने सोमवार को यहां यह घोषणा की।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया था कि अमेरिका ने पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची। अमेरिकी सरकार ने हालांकि खान के आरोपों को खारिज किया था।

विदेश कार्यालय के अनुसार, ‘‘वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर एक मंत्रिस्तरीय बैठक 18 मई को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगी और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने विदेश मंत्री बिलावल को यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।’’ विदेश मंत्री 19 मई को ‘‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना - संघर्ष और खाद्य सुरक्षा’’ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक चर्चा में भी भाग लेंगे।

विदेश कार्यालय ने कहा कि बिलावल (33) दो बैठकों में पाकिस्तान के दृष्टिकोण और नीतिगत प्राथमिकताओं से अमेरिकी पक्ष को अवगत करायेंगे।

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई