बिलावल ने ब्लिंकन से बातचीत की, पाक-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की परस्पर इच्छा दोहरायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

 इस्लामाबाद|  पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार कर द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की परस्पर इच्छा बुधवार को दोहरायी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बिलावल ने अपने अमेरिकी समकक्ष का फोन आने पर उनसे कहा किवह ‘बार बार उच्च स्तरीय यात्राओं ’ के प्रति आशान्वित हैं। उन्होंने ब्लिंकन से पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करने को आसान बनाने का अनुरोध किया।

बयान के अनुसार देानों नेताओं ने अफगानिस्तान के ‘ मानवीय संकट से निपटने के लिए अंतरिम अफगान सरकार के साथ निरंतर संवाद/सहयोग की जरूरत भी चर्चा की। ’ बिलावल ने ब्लिंकन के साथ अपनी बातचीत के बारे में ट्वीट किया।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर