अमेरिकी सदन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने संबंधी विधेयक पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के एक सांसद ने हिंद महासागर क्षेत्र को हिंद-प्रशांत का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया, जो क्षेत्र के देशों खासकर भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ संबंधों को मजबूत करने के बारे में है। सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र में अमेरिका के राजनीतिक, आर्थिक तथा सुरक्षा हित हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के कानूनी प्रावधानों की समीक्षा पूरी करने तक वहां टीके नहीं भेज सकते: अमेरिका

इसमें मांग की गई है कि सुरक्षा सहयोग के नियमन की खातिर अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ावा देना जारी रखा जाए। इसमें कहा गया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत प्रमुख रक्षा साझेदारों, भारत, ब्रिटेन तथा फ्रांस समेत नाटो सहयोगियों के साथ सहयोग बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था कायम की जा सके।

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग