स्वच्छ ऊर्जा की खातिर अमेरिका-भारत के सहयोग को मजबूत करने के लिए विधेयक पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने स्वच्छ ऊर्जा तथा जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक विधेयक पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जब दोनों देश साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करते हैं तो उसके ‘‘सकारात्मक परिणाम’’ सामने आते हैं। विदेशी संबंध मामलों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने भारत के साथ स्वच्छ ऊर्जा एवं जलवायु सहयोग को प्राथमिकता देने के लिए एक विधेयक ‘द प्रायोरिटाइजिंग क्लीन एनर्जी एंड क्लाइमेट कॉपरेशन विद इंडिया एक्ट ऑफ 2021’ पेश किया।

इसे भी पढ़ें: राम जन्मभूमि पर प्रार्थना के साथ सिसोदिया, संजय सिंह ने आप के अभियान की शुरुआत की

इस दिशा में, मैं इस विधेयक को पेश कर रहा हूं, जिसके सकारात्मक परिणाम आएंगे जब हमारे देश साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ‘यूएस-इंडिया क्लाइमेट एंड क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप’ की स्थापना करके, हम न केवल अमेरिका और भारत की सरकार के बीच, बल्कि हमारे विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्रों के बीच भी एक सफल साझेदारी की नींव रख रहे हैं। मुझे भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के इस प्रयास का नेतृत्व करने पर गर्व है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला