BJP प्रभारी नंदमुरी पुरंदरेश्वरी हमेशा उठाती रही है घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज, सर्वश्रेष्ठ सांसद की दी गई उपाधि

By निधि अविनाश | Apr 22, 2022

आंध्र प्रदेश की नंदमुरी पुरंदरेश्वरी का जन्म 22 अप्रैल 1959 को हुआ। उन्होंने 15वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। पुरंदरेश्वरी ने इससे पहले 14वीं लोकसभा में बापटला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, इस दौरान उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

वह 7 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई और 2014 में उन्होंने राजमपेट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गईं। इसके बाद पुरंदरेश्वरी को भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया। मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के नाते पुरंदेश्वरी ने विभिन्न विधेयकों जैसे घरेलू हिंसा विधेयक, हिंदू उत्तराधिकार संशोधन विधेयक, और विशेष रूप से महिलाओं के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों की स्थापना पर विधेयक पर बहस में भाग लिया और सार्थक योगदान दिया। संसद में उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए, एशियाई युग ने उन्हें 2004-05 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुना।

इसे भी पढ़ें: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत, कार में ही जिंदा जले 5 सदस्य

नंदमुरी पुरंदरेश्वरी का जन्म एन टी रामा राव और बसवतारकम के घर हुआ, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, चर्च पार्क, चेन्नई से की। उन्होंने साउथ इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट एंड वूमेन कॉलेज से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, इसके बाद जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जेमोलॉजी में एक कोर्स किया है। बाद में उन्होंने हैदराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ जेम एंड ज्वैलरी की स्थापना की। आपतो जानकर हैरानी होगी लेकिन वह पांच भाषाओं, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, हिंदी और फ्रेंच पढ़, लिख और बोल सकती हैं।

प्रमुख खबरें

60 साल के करियर में ऐसा माहौल नहीं देखा, CJP Protest पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज Mallikarjun Kharge

Night Owls सावधान! देर रात जागने और खाने से बिगड़ सकता है Metabolism, Research में सामने आए गंभीर खतरे

Health Tips: Anxiety के पीछे है आपके Genes का खेल, नई Study में वैज्ञानिकों ने खोजे 74 जेनेटिक सुराग

Cockroach Janta Party Protest | जंतर-मंतर पर CJP का फिर हल्लाबोल! संसद जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा कड़ी, 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल