चार्ल्स डार्विन के क्रम विकास सिद्धांत ने बताया बंदर से कैसे बने इंसान

By अमृता गोस्वामी | Feb 12, 2020

इंसान के पूर्वज बंदर थे यह बात आज लगभग सारी दुनिया स्वीकार चुकी है। बंदर के क्रम विकास से इंसान कैसे बने इस बात को बताने वाले महान वैज्ञानिक थे चार्ल्स डार्विन जिन्होंने उस समय में अपने सिद्धांत को लोगों के सामने रखा जब लोगों की आस्था उन्हें उनके धार्मिक ग्रंथों में कही बातों के अलावा कुछ भी समझने की इजाजत नहीं देती थी। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय संस्कृति और परम्परा का पालन करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय को शत् शत् नमन

चार्ल्स डार्विन का जन्म 12 फरवरी 1809 को इंग्लैंड के शोर्पशायर श्रेव्स्बुरी में हुआ था। उनके पिता रोबर्ट डार्विन चिकित्सक थे। उनका परिवार खुले विचारों वाला था। बचपन से ही चार्ल्स डार्विन प्रकृति और पशु-पक्षियों के व्यवहार के अवलोकन, बीटल्स की दुर्लभ प्रजातियां खोजने, फूल-पत्तियों के नमूने इकट्ठा करने में अपना समय गुजारा करते थे। उनका मन स्कूल में पढ़ाई जाने वाली ग्रीक, लैटिन एवं बीजगणित में नहीं लगता था। पिता रोबर्ट डार्विन बेटे चार्ल्स डार्विन को भी अपनी ही तरह चिकित्सा के क्षेत्र में भेजना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने चार्ल्स का दाखिला मेडिकल में कराया किन्तु वहां भी चार्ल्स डार्विन का मन नहीं लगा और उन्होंने बीच में ही मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी। वनस्पति शास्त्र में चार्ल्स  डार्विन की रूचि को देखते हुए बाद में उनका दाखिला कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कराया गया जहां से 1831 में चार्ल्स डार्विन ने डिग्री प्राप्त की। 

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में चार्ल्स डार्विन के प्रोफेसर हेन्सलो चार्ल्स डार्विन के कार्यो विशेषकर प्रकृति में उनकी विशेष रूचि और लगाव को देखकर बहुत प्रभावित थे जिसके चलते उन्होंने समुद्री जहाज एचएमएस बीगल पर चार्ल्स को प्रकृतिवादी के पद पर नियुक्ति के लिए ऑफर दिया, हालांकि चार्ल्स के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे किन्तु चार्ल्स डार्विन ने इस पद को स्वीकार कर लिया। 1831 से 1836 तक बीगल जहाज पर चार्ल्स डार्विन की 5 वर्ष की समुद्री यात्रा जिसमें उन्होंने कई महाद्वीपों का भ्रमण किया उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनी। इस समुद्री यात्रा के दौरान डार्विन ने जगह-जगह घूमकर वहां के जीव जन्तुओं, इंसान और पेड़-पौधों के जीवन और समय व वातावरण के साथ उनके बदलाव पर कई तरह की नई जानकारियां और तथ्य इकट्ठे किए। 

इसे भी पढ़ें: मानवता और भाईचारे की सीख देने वाले महान समाज सुधारक थे संत रविदास

एचएमएस बीगल पर यात्रा के बाद लगभग 20 साल तक चार्ल्स डार्विन ने पौधों और जीवों की प्रजातियों पर सूक्ष्मता से अध्ययन किया और उसके बाद जीव-जन्तुओं में क्रमविकास के सिद्धांत को प्रतिपादित कर 1858 में इसे दुनिया के सामने रखा। 1859 में क्रमविकास के सिद्धांत पर आधारित चार्ल्स डार्विन की लिखी पुस्तक ‘जीवजाति का उद्भव’ (Origin of Species) प्रकाशित हुई जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। इस किताब में डार्विन ने मानवी विकास की प्रजातियों का विस्तार से वर्णन किया था।  

डार्विन ने बताया कि विशेष प्रकार की कई प्रजातियों के पौधे और जीव-जन्तु पहले एक जैसे ही होते थे, पर संसार में अलग-अलग जगह की भौगौलिक परिस्थितियों और वातावरण के कारण उनकी रचना में धीरे-धीरे परिवर्तन होता गया और इस विकास के फलस्वरूप एक ही जाति के पौधों और एक ही जाति के जीव-जन्तुओं की कई प्रजातियां बनती गई। मनुष्य के पूर्वज भी किसी समय बंदर हुआ करते थे, पर कुछ बंदर अलग होकर अलग जगहों पर अलग तरह से रहने लगे और तब उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उनका क्रमिक विकास होता गया जिससे धीरे-धीरे उनमें बदलाव होते गए और वे बंदर से मनुष्य बन गए।

अमृता गोस्वामी

प्रमुख खबरें

Ethanol Policy पर आरोपों से घिरे Nitin Gadkari, बोले- 0.07% हिस्सेदारी, ये मुझे फंसाने की साजिश है

Saudi Arabia का बड़ा दांव, सस्ते Crude Oil से Rupee हुआ मजबूत, Dollar पर बढ़ा दबाव

FIFA World Cup में मिस्र का बड़ा आरोप: रेफरी ने बेईमानी कराई, FIFA में शिकायत दर्ज!

Apple-Broadcom की 30 अरब डॉलर की Mega Deal, USA में बनेंगी 15 अरब 5G चिप्स