अमेरिका के 6 सांसदों ने सिख अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देने वाला प्रस्ताव पेश किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के छह सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने देश में सिख अमेरिकियों के योगदान को पहचानते हुए कांग्रेस में बुधवार को एक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में कहा गया है सिख अमेरिकियों ने अपने धर्म और सेवा से सभी लोगों के बीच सम्मान हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि वह अमेरिका और दुनियाभर में सिखों से हुए भेदभाव को मानता है।

इसमें कहा गया है कि सिख पुरुषों और महिलाओं ने 18वीं सदी में अपने आगमन से लेकर अब तक अमेरिकी समाज में काफी योगदान दिया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि उन्होंने विभिन्न पेशों को चुना जिससे अमेरिका सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध हुआ और वहां विविधता आयी। उन्होंने कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, लघु उद्योगों, हॉस्पिटैलिटी उद्योग, औषधि और तकनीक में हमारे महान राष्ट्र में अहम योगदान दिया। 

इसे भी पढ़ें: संरा प्रमुख के प्रवक्ता ने कश्मीर मुद्दे पर UN के प्रस्ताव के उल्लंघन के दावों पर दिया ये जवाब

अमेरिका में तकरीबन 500,000 सिख रह रहे हैं और इनमें से आधी आबादी कैलिफोर्निया में रहती है। इस बीच, ओक क्रीक गुरुद्वारा गोलीबारी घटना की सातवीं वर्षगांठ पर छह से अधिक सांसदों ने सख्त बंदूक नियंत्रण कानूनों और व्यापक जांच की वकालत जारी रखने का संकल्प लिया। अल पासो, टेक्सास, डेटन, ओहायो, गिलरॉय, कैलिफोर्निया में हाल ही में गोलीबारी के बाद अमेरिका में कई लोग और संगठन सख्त बंदूक नियंत्रण कानूनों की मांग कर रहे हैं। ओक क्रीक में पांच अगस्त 2012 को एक गुरुद्वारे में एक व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी थी जिसमें छह लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand