बीरभूम हिंसा: बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने सौंपी रिपोर्ट, बौखलाई ममता ने कहा- CBI जांच होगी प्रभावित

By अभिनय आकाश | Mar 30, 2022

बीरभूम हिंसा मामले में बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस रिपोर्ट ने खासा नाराज नजर आ रही हैं। उन्होंने दार्जिलिंग में इस रिपोर्ट को लेकर बीजेपी की तीखी आलोचना की है। ममता को डर है कि बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट से जांच प्रभावित होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीरभूम हत्या पर भाजपा की रिपोर्ट सीबीआई की जांच में दखलअंदाजी होगी। बता दें कि बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भारती घोष, राज्यसभा सांसद श्री ब्रजलाल, सांसद सत्यपाल सिंह और सांसद श्री केसी राममूर्ति भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पांच सदस्यीय तथ्य-खोज समिति ने पार्टी प्रमुख को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में हाथापाई, शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 5 विधायक सस्पेंड, टीएमसी विधायक अस्पताल में हुए भर्ती

बता दें कि जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ब्रजलाल, लोकसभा सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सत्य पाल सिंह, राज्यसभा सांसद और पूर्व आईपीएस केसी राममूर्ति सहित पांच सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन किया था। रिपोर्ट में बंगाल में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया गया है। घटना के दिन पुलिसकर्मियों और एसडीपीओ की भूमिका पर भी सवाल उठाया गया था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ