बर्ड फ्लू संकट को देखते हुए जांच के लिए केरल पहुंची केंद्रीय टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2021

अलप्पुझा (केरल)। अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में बर्ड फ्लू संकट के मद्देनजर हालात का जायजा लेने के लिए केन्द्र की तीन सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को यहां पहुंची। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टीम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ रुचि जैन, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे के वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेश पवार और राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली के डॉक्टर अनिथ जिंदल शामिल हैं। टीम ने यहां जिला प्रशासन के साथ हालात पर चर्चा की। बाद में टीम कारुवत्ता रवाना हुई जहां बर्ड फ्लू के काफी मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार के बयान के अनुसार, बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने के लिए बत्तखों और मुर्गों सहित 69,000 से ज्यादा पक्षियों को बुधवार को अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में मार दिया गया।

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?