आपातकाल को लेकर बिरला की टिप्पणी उचित नहीं थी: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शऱदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा अपने संबोधन में आपातकाल का जिक्र करना उचित नहीं था और यह उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था।

लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के तुरंत बाद बिरला ने आपातकाल लगाये जाने की निंदा करते हुए बुधवार को एक प्रस्ताव पढ़ा था। उन्होंने आपातकाल लगाये जाने को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा संविधान पर हमला बताया था।

पवार ने इसका जिक्र करते हुए कहा, लोकसभा अध्यक्ष के अपने संबोधन में आपातकाल का जिक्र करना, इस पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। आपातकाल को 50 साल हो चुके हैं और इंदिरा गांधी अब जीवित नहीं हैं, तो फिर अध्यक्ष अब इस मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं?

उन्होंने कहा, क्या राजनीतिक बयान देना अध्यक्ष का काम है? हमें लगता है कि उनका बयान उचित नहीं था। राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी इस मुद्दे का संक्षिप्त उल्लेख था। यह भी जरूरी नहीं था।

प्रमुख खबरें

West Bengal में कानूनी ढांचे में आएंगे बालू के घाट, Suvendu Adhikari का ऐलान

MCD worker की हत्या का आरोपी Nihal गिरफ्तार, Delhi Police ने गाज़ीपुर बॉर्डर से पकड़ा

Bihar में डूबने से 6 बच्चों की मौत, Katihar और Patna में दर्दनाक हादसे

SEBI का निवेशकों को अलर्ट: Social Media पर लाइव ट्रेडिंग सलाह के आधार पर फैसले न लें