Rohit Sharma Birthday: Records के 'हिटमैन' Rohit Sharma का Birthday, ये कीर्तिमान तोड़ पाना है लगभग Impossible

By अनन्या मिश्रा | Apr 30, 2026

हर फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले और 'हिटमैन' कहे जाने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो क्रिकेट में बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर सके हैं। जब रोहित मैदान पर बल्लेबाजी करते हैं, तो वह सबको अपने शॉट्स से मंत्रमुग्ध कर देते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर हिटमैन रोहित शर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

क्रिकेट करियर

अगर रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर की बात करें, तो वह बहुत शानदार रहा है। यही वजह है कि रोहित वनडे क्रिकेट के महान ओपनर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रोहिन ने भारत के लिए 282 वनडे मैचों में 48.85 की औसत से 11577 रन बनाए हैं। जिनमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टेस्ट मैच की बात करें, तो रोहित ने कुल 67 मैच खेले, जिनमें 4301 रन हैं। रोहित ने मई 2025 में टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था।

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4,231 रन बनाए और इस फॉर्मेट में रोहित 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2024 में टी20 विश्वकप के बाद इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया था। इसके अलावा आईपीएल में भी रोहित शर्मा ने धूम मचाया है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है।

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक दर्ज है। ऐसा दुनिया में रोहित के अलावा कोई और नहीं कर पाया है। वनडे में रोहित शर्मा का सबसे बड़ा स्कोर 264 रन बनाने का रिकॉर्ड है, जोकि आज तक नहीं टूट पाया है। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

प्रमुख खबरें

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

OpenAI ने रोकी नए AI Models की ट्रेनिंग, अनियंत्रित व्यवहार के बाद उठाया कदम

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी