स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर, रात 8:30 के बाद नीतू को काम करने से करते थे मना

By निधि अविनाश | Sep 04, 2022

बॉलीवुड में 80-90 का दशक एक ऐसा दशक था जहां फिल्मों के अभिनेता अपनी फिल्मों से इतना दिवाना बनाते थे कि दर्शक इन अभिनेताओं को अपना आइडल मानने लगते थे। फैंस इनकी एक झलक देखने के लिए घर के बाहर खड़े रहते थे। इनका अभिनय इतना जबरदस्त होता था कि आज भी इनकी फैन फॉलोइंग और इनके लिए दर्शकों की दिवानगी में भी कोई कमी नहीं आई। आज भी लोग 80 के दशक के अभिनेताओं को अपना फेवरेट बताते है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि 80 के दशक में नजर आए कई अभिनेताओं में वो कौन सा अभिनेता था जिसने दर्शकों को सबसे ज्यादा अपना दिवाना बनाया और 80 के दशक का नबंर वन हीरो बन गया था। हम बात कर रहे है बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कहे जाने वाले चिंटू यानि कि ऋषि कपूर की। ऋषि ने अपने कॅरियर में एक से बढकर एक फिलमें की, जिसके बलबुते 80-90 के दशक के अपनी मेहनत के बदौलत उन्हें एक पहचान हासिल हुई।

अपनी पहली फिल्म बॉबी में जबरदस्त एक्टिंग करने के कारण ही उनकी फिल्म हिट हुई थी। ऋषि के साथ-साथ डिंपल कपाड़िया की भी ये डेब्यू फिल्म थी। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म बॉबी से अपने कॅरियर की शुरूआत करने के साथ-साथ उनकी लव लाइव की भी शुरूआत हो गई थी। ऋषि को डिंपल पसंद आ रही थी और वो प्रपोज भी करने का विचार कर चुके थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उसी दौरान उनकी मुलाकात नीतू से हुई और वो उन्हें डेट करने लगे। 

इसे भी पढ़ें: अपने अभिनय से पर्दे पर किरदार को जिंदा कर देती थीं श्रीदेवी, फिल्मी कॅरियर पर एक नजर

बहुत ही स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर

एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को लेकर खुलासा किया था कि वो बहुत ही स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे। वो नीतू को रात के 8:30 के बाद काम करने से मना करते थे। वहीं नीतू की मां को ऋषि कपूर के साथ घूमना-फिरना बिल्कुल पसंद नहीं था और यहीं कारण था कि जब भी नीतू और ऋषि डेट के लिए बाहर घूमने जाते तो नीतू की मां कजिन को भी साथ भेज देती। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी नीतू और ऋषि की एक साथ पहली फिल्म जहरीला इंसान थी जो बहुत बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

इसे भी पढ़ें: बपचन में बिल्कुल बेसुरे थे किशोर कुमार... रोते रोते हो गयी थी सुरीली आवाज़

14 साल की उम्र में ही नीतू ने किया था ऋषि को डेट

महज 14 साल की उम्र में ही नीतू ने ऋषि को डेट करना शुरू कर दिया था। वह इंडस्ट्री में बहुत नई थी और जब भी नीतू को फिल्म के सेट पर जाना होता तो ऋषि ही उन्हें छोड़ कर आते। फिल्म खेल-खेल के दौरान जोड़ी का रोमांस बढ़ा और हर जगह चर्चाएं शुरू हो गई। इंडस्ट्री में यह खबर फैलने लगीं की ऋषि कपूर नीतू से शादी करने वाले है। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी और राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि से साफ कहा कि अगर वह नीतू से प्यार करते है तो उनसे शादी करें। साल 1979 में ऋषि और नीतू की शादी हुई।

जब ऋषि कपूर पर लगा था घरेलू हिंसा का आरोप

शादी के बाद नीतू और ऋषि के रिश्ते के बीच काफी उतार-चढ़ाव आए। दोनों का एक-दुसरे लिए कभी भी प्यार कम नहीं हुआ। दोनों के दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। उस दौरान ऐसी खबरें सामने आई थी कि नीतू सिंह ने ऋषि कपूर को छोड़ दिया है। उन्होंने ऋषि कपूर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। लेकिन नीतू फिर से अपने बच्चों के पास लौट आई थी और ऋषि कपूर की आखिरी सांसों तक नीतू ने उनका साथ नहीं छोड़ा। ऋषि कपूर के जाने के बाद भी नीतू और उनकी लव स्टोरी लोगों के लिए हमेशा यादगार रहेगी।

- निधि अविनाश

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा