महाराष्ट्र में वोटिंग के बीच बिटकॉइन मामले ने पकड़ा तूल, रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंची ED की टीम

By अंकित सिंह | Nov 20, 2024

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ परिसर में तलाशी ली, जो कथित तौर पर चुनावी राज्य महाराष्ट्र में बिटकॉइन लेनदेन मामले से जुड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। यह तलाशी चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के हिस्से के रूप में की जा रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कवर किया जा रहा है। गौरव मेहता का नाम तब सुर्खियों में आया जब पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने उन्हें 2018 क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में मुख्य गवाह बताया।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ने सपरिवार मतदान किया, लोगों से महाराष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा का आह्वान

पाटिल ने आरोप लगाया कि सुप्रिया सुले और राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने 2018 के मामले में बिटकॉइन का दुरुपयोग किया और इस साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे को प्रभावित करने के लिए उसी फंड का इस्तेमाल किया। हालांकि, एनसीपी (शरद पवार) नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी द्वारा चलाए गए ऑडियो क्लिप में आवाज उनकी नहीं है। सुले ने आज संवाददाताओं से कहा, ''मेरी आवाज नहीं है। ये सभी वॉयस नोट और संदेश फर्जी हैं।''

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में