Delhi Protests पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, अनिश्चितकाल तक धरना स्थल घेरना गलत

By अभिनय आकाश | Nov 03, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए। यह कार्रवाई मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर दिल्ली पुलिस की सख्ती को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान की गई। कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई भी समूह विरोध प्रदर्शन के लिए किसी जगह पर अनिश्चित काल तक कब्जा करके नहीं बैठ सकता। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत, और जस्टिस जॉयमाल्य बागची तथा जस्टिस जेवी मोहना की पीठ ने 'किराना कमिटी दिल्ली' की एक याचिका पर भी सुनवाई की, जिसमें त्योहारों के मौसम के दौरान विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान विरोध करने के अधिकार, पुलिस की कथित ज्यादतियों, सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदियों और प्रदर्शनों का व्यापार पर पड़ने वाले असर को लेकर तीखी बहस हुई।

इसे भी पढ़ें: रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि धारा 163 के तहत जारी आदेशों को अदालत के सामने अलग से पेश किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई के पक्ष में तर्क तो पेश कर दिए हैं, लेकिन संबंधित आदेश अभी तक रिकॉर्ड पर नहीं रखा गया है। इस पर मेहता ने जवाब दिया कि पांचवें हलफनामे में यह जानकारी मौजूद है। गुरुस्वामी ने जोर देकर कहा कि याचिकाकर्ताओं को इस हलफनामे की एक प्रति दी जानी चाहिए। 
व्यापारियों ने त्योहारी सीजन के दौरान प्रदर्शनों पर पाबंदी लगाने की मांग की
दिल्ली में व्यापारी संघों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनों के कारण होने वाली बाधाओं पर चिंता जताई। उन्होंने तर्क दिया कि इससे व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ने वाले असर पर भी विचार किया जाना चाहिए। रोहतगी ने अदालत से कहा वहां 50 लाख लोग रहते हैं। अब हमें किसी योजना के बारे में सोचना होगा। अब यह सिर्फ इधर-उधर जंतर-मंतर वाली बात नहीं रह गई है।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में दुकानें बंद रहीं और दावा किया कि त्योहारी सीजन के दौरान व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अगर त्योहारी सीजन में बिक्री नहीं होती, तो हमारा कारोबार गिर जाता है।" उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि वह कोई "अलग तरह का समाधान" (आउट-ऑफ-द-बॉक्स सॉल्यूशन) निकाले। रोहतगी ने दलील दी कि इस मामले को केवल विरोध-प्रदर्शन के लिए एक तय जगह मिलने या न मिलने के विवाद के तौर पर नहीं देखा जा सकता, क्योंकि आसपास के इलाकों में काफी लोग रहते हैं और अपना कारोबार चलाते हैं। सॉलिसिटर जनरल मेहता ने जवाब दिया कि जो लोग बंद का आह्वान कर रहे हैं, उन्हें इसके नतीजों की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। जस्टिस बागची ने पूछा कि क्या विरोध-प्रदर्शन के आयोजकों को भी इस कानूनी कार्यवाही में पक्षकार बनाया गया है। रोहतगी ने कहा कि वह उन्हें भी इसमें शामिल कर लेंगे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 36.76 फीसदी वोटिंग

Diwali पर आए मेहमानों को चाय के साथ परोसें लौकी के छिलके से बने क्रिस्पी कबाब, नोट करें रेसिपी

Vitamin E Capsule और Petroleum Jelly से बनाएं खास Hand Cream, स्किन रहेगी मुलायम

India vs New Zealand ODI: अनुभवहीन गेंदबाजी के साथ उतरेगी भारतीय टीम, नजरें Rohit और Kohli पर