पहली बार 50 हजार डॉलर के पार पहुंचा बिटकॉइन, जानिए इसके बारे में सबकुछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

सिल्वर स्प्रिंग (अमेरिका)। डिजिटल करेंसी बिटकॉइन की वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही और पहली बार इसकी एक इकाई की कीमत 50 हजार डॉलर के पार चली गयी। करीब साल भर पहले बिटकॉइन की एक इकाई की कीमत 10 हजार डॉलर थी। पिछले तीन महीने में ही बिटकॉइन का दाम करीब 200 प्रतिशत चढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: गिरावट के साथ खुला आज का शेयर बाजार, 300 अंक लुढ़का सेंसेक्स

बिटकॉइन को ऐसे समय में तेजी मिल रही है जब अधिक से अधिक कंपनियां उथल-पुथल वाली डिजिटल मुद्रा को भुगतान के माध्यम के रूप में मान्यता पाने की बात मानते जा रही हैं। हालांकि अभी तक बिटकॉइन खरीदने वालों ने इसे सोने जैसे जिंस की तरह ही इस्तेमाल किया है, क्योंकि अभी इसे सेवा या सामान के बदले कुछ ही जगहों पर स्वीकार किया जाता है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से पहले कम-से-कम छह बार बिटकॉइन 50 हजार डॉलर के पार गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा