Angul Assembly Seat: अंगुल विधानसभा सीट पर BJD और कांग्रेस ने दिया नए चेहरों को मौका, समझिए यहां का समीकरण

By अनन्या मिश्रा | May 20, 2024

लोकसभा चुनाव के साथ-साथ राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। बता दें कि ओडिशा में साल 2000 से नवीन पटनायक सत्ता में बने हुए हैं। इस बार भी राज्य में बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। राज्य की 147 विधानसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हो रहा है। ऐसे में राज्य की अंगुल विधानसभा सीट पर भी काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें कि यह ओडिशा की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है।

इसे भी पढ़ें: Kantabanji Assembly: सीएम पटनायक ने दूसरी सीट के रूप में क्यों चुनी कांटाबांजी विधानसभा सीट, समझिए समीकरण

इसके साथ ही अंगुल विधानसभा सीट से बीजू जनता दल ने संजुक्ता सिंह को बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। चो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रताप चंद्र प्रधान और कांग्रेस ने अंबिका भट्ट को चुनावी रण में उतारा है। भाजपा ने पुराने प्रत्याशी पर दांव लगाया है, तो वहीं बीजेडी और कांग्रेस ने नए चेहरे को मौका दिया। ऐसे में इस बार इस सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिलता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी