महिलाओं के अधिकारों के लिए गांव से संसद तक लड़ेगी बीजद : पटनायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) महिलाओं के अधिकारों के लिए गांव से संसद तक संघर्ष करेगी। बीजद प्रमुख ने कहा कि महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्त हैं, लेकिन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वे कम दिखाई देती हैं। उन्होंने यहां बीजद की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बीजद गांवों से संसद तक महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ेगी... हमें संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण की खातिर आवाज उठानी चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं ओडिशा के विकास में पुरुषों के बराबर श्रेय की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, इसलिए राज्य सरकार ने उनके सशक्तिकरण के लिए प्रावधान किये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण उनके दिल के बहुत करीब है। यह बीजद के लिए सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि विकास का एक सूत्र है।’’

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए बीजद ने 2019 में पिछले आम चुनाव के दौरान राज्य की कुल 21 संसदीय सीटों में से सात पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। उनमें से पांच ने उस वर्ष चुनाव जीता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महिला स्वयं सहायता समूह के नेताओं को स्कूटर खरीदने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में महिलाओं क बीच 11 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय