Himachal Pradesh में भाजपा ने स्वीकारी हार, जयराम ठाकुर बोले- हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

By अंकित सिंह | Dec 08, 2022

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में बहुमत हासिल कर ली है। इसका मतलब साफ है कि अब हिमाचल में राज बदलने वाला है और सरकार कांग्रेस बनाने जा रही है। अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 39 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, भाजपा को सिर्फ 26 सीटें मिल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कहीं ना कहीं अपने हार को स्वीकार कर लिया है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री रहे जयराम ठाकुर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने वालों को बहुत शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। 

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि देवभूमि ने संदेश दिया है। अग्निवीर योजना को खत्म करो। उन सभी क्षेत्रों में जहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं, बीजेपी को झटका लगा है। यह बहुत स्पष्ट है। दूसरा, उन्हें पुरानी पेंशन योजना बहाल करना होगा। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि जनता ने हमें जनादेश दिया है, डरने की जरूरत नहीं है। हम चंडीगढ़ या राज्य में कहीं भी (हमारे विधायकों से) मिल सकते हैं। जो जीते हैं वे हमारे साथ होंगे और हम सरकार बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: अपने गृह राज्य Himachal Pradesh में चुनावी हार JP Nadda को कहीं राजनीतिक रूप से भारी ना पड़ जाये!

कांग्रेस नेता एसएस सुक्खू ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में रैलियां कीं और कैडर जुटाए। लोगों को तोड़ने की भाजपा की राजनीति नहीं चलेगी, कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा बंटेगी। कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बढ़त मिलने के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिमला पहुंच रहे हैं। बघेल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक थे। 

प्रमुख खबरें

Air Safety: हर पायलट का होगा Drug Test, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu का बड़ा ऐलान

Mumbai में Marathi Test से मची खलबली, Auto-Taxi ड्राइवरों की Strike से आम जनता बेहाल

आदिवासी हॉस्टलों पर Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: पहले अपने राज्यों में देखें

MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट