भाजपा ने राहुल गांधी पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राजनीति करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

पात्रा ने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा को डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार से संबंधित विषय पर संवाददाता सम्मेलन करना पड़ रहा है... उनके निधन के बाद से ही केंद्र सरकार उनके लिए एक स्मारक बनाने की तैयारी कर रही है।’’

पात्रा ने कहा, ‘‘कैबिनेट की बैठक बुलाई गई और शोक संदेश जारी किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को उनके कद के अनुरूप उचित सम्मान देने का भी निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने डॉ. सिंह के परिवार और कांग्रेस, दोनों को सूचित किया कि एक स्मारक बनाया जाएगा ताकि हर कोई उनके सकारात्मक योगदान को याद रख सके।

हालांकि भूमि अधिग्रहण, ट्रस्ट बनाने और अन्य औपचारिकताओं के लिए समय चाहिए, वहीं अंतिम संस्कार में भी देरी नहीं की जा सकती।’’ भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने अतीत में अपने नेताओं - पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का ‘‘अपमान’’ किया था।

प्रमुख खबरें

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी