भाजपा माफिया की तरह काम कर रही, असम में सिंडिकेट चला रही : प्रियंका गांधी वाद्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2021

सरुपथार (असम)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को आरोप लगाया कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है। कांग्रेस महासचिव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं, दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है।’’ कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र ‘‘धृतराष्ट्र’’ और ‘‘शकुनी’’ से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया। धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनी को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाने पर पुनर्विचार करने की मांग की, भाजपा ने देशहित में बताया

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘...असम सरकार में, एक शकुनी मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं। दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है। ’’ प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले ‘धृतराष्ट्र’ ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था। ’’

इसे भी पढ़ें: पतले हैं बाल तो भूलकर भी ना करें यह मिसटेक्स

उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य नेता‘शकुनी मामा’ हैं, जो एक भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और जिसने सिर्फ लोगों को ठगा ही है। प्रियंका ने राज्य एवं केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपना हमला जारी रखते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा यह फैसला नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी ओर से उम्मीदवार कौन होगा। वह अपने ही (भाजपा के ही) मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है और नाम नहीं बता रही है।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला