'चूर-चूर हुआ AAP का अहंकार', केजरीवाल की याचिका खारिज होने पर बोली BJP, सबूतों से साफ है, वही मुख्य सूत्रधार थे

By अंकित सिंह | Apr 09, 2024

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने के बाद, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का अहंकार चकनाचूर हो गया है। अरविंद केजरीवाल का पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि स्वघोषित कट्टर ईमानदार का किरदार धारदार तथ्यों के साथ पूरी तरह तार-तार हो गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने कहा है कि ED ने जो साक्ष्य दिए हैं, उससे साफ होता है कि अरविंद केजरीवाल शराब नीति बनाने में प्रथम सूत्रधार थे।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वह व्यक्तिगत हैसियत से, नीति निर्माण और रिश्वत मांगने में भी शामिल हैं और दूसरे, आप के राष्ट्रीय संयोजक की हैसियत से भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह कानून से बंधा है, न कि राजनीतिक विचारों से। कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक विचारों और समीकरणों को इसमें नहीं लाया जा सकता... कोर्ट केवल संवैधानिक नैतिकता को कायम रखने से चिंतित है।

इसे भी पढ़ें: Liquor Policy Case मामले में अरविंद केजरीवाल के सहायक से पूछताछ, AAP विधायक को समन

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। केजरीवाल को संबंधित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा, अदालत का मानना ​​है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन नहीं है। रिमांड को अवैध नहीं ठहराया जा सकता। केजरीवाल वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के