केजरीवाल पर भाजपा ने फिर साधा निशाना, कहा- गोवा और पंजाब चुनाव में हुआ शराब घोटाले के पैसे का उपयोग

By अंकित सिंह | Sep 15, 2022

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर भाजपा पूरी तरह से केजरीवाल सरकार पर हमलावार है। आज भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक बार फिर से शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल ओर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं। पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई। उन्होंने कहा कि अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया। 

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात