Atishi को लेकर BJP ने फिर साथ केजरीवाल पर निशाना, शहजाद पूनावाला ने बताया दिल्ली का मनमोहन सिंह

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

अरविंद केजरीवाल, जो शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए और मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने सबसे कम उम्र की कैबिनेट सहयोगी आतिशी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुनकर आश्चर्यचकित कर दिया। हालांकि इस बात की व्यापक आशंका थी कि केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता को मुख्यमंत्री के रूप में नामित करेंगे, लेकिन उन्होंने आतिशी को चुनकर उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, इसको लेकर रादनीति भी हो रही है। भाजपा लगातार केजरीवाल पर निशाना साध रही है। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal resign: इस्तीफा देकर LG दफ्तर से बाहर निकले केजरीवाल, नए CM को जल्द शपथ दिलाने का किया आग्रह

भाजपा नेता ने कहा कि आतिशी को सोचना चाहिए कि दिल्ली की जनता के लिए क्या काम करना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा, यह चिंताजनक है कि आप ने आतिशी को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है जबकि उनके माता-पिता भारतीय संसद पर हमले के लिए जिम्मेदार एक आतंकवादी को फांसी दिए जाने से रोकना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति आप की प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। चुघ ने कहा, किसी ऐसे व्यक्ति को विधायक दल की नेता नियुक्त करना, जिनके परिवार को एक दोषी आतंकवादी के साथ सहानुभूति थी, दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और दिल्ली के नागरिकों के हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Kashmir में Terrorism पर सबसे बड़ा प्रहार! Kulgam से Kupwara तक Security Forces ने कसा जबरदस्त शिकंजा

Kolkata में पूर्व माकपा सांसद Bikash Ranjan Bhattacharyya के घर पर हमला, शीशे तोड़े

इंडिया ब्लॉक के लंच मीटिंग में शामिल हुए राहुल और प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा बोले- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा

नाना जी वास्तव में बेमिसाल थे, नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, आर माधवन और बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक