जेपी नड्डा का ऐलान, बीजेपी और AIADMK मिलकर लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2021

मदुरै। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगी। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के लिए रक्षा गलियारा जैसी परियोजनाओं को सुगम किया जबकि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासनकाल के दौरान राज्य को ‘‘नजरअदांज’’ किया गया। तमिल को दुनिया की सबसे पुरानी बताते हुए उन्होंने कहा कि जब सही व्यक्ति उचित स्थान पर होता है तो वह उचित निर्णय लेता है।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं, जानिए क्या कुछ कहा

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यभार संभालने के बाद देश के साथ-साथ तमिलनाडु का भी ‘‘सुरक्षित भविष्य’’ सुनिश्चित हुआ। उन्होंने कहा कि तमिल लोगों के पास उद्यमशीलता, आर्थिक और सांस्कृतिक लोकाचार का अनूठा संगम है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर तमिल एवं संस्कृति के प्रति सम्मान नहीं होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा अध्यक्ष यहां एक दिन के दौरे पर आए थे। उन्होंने दिन में पार्टी की कोर कमेटी की एक बैठक की अध्यक्षता भी की। नड्डा मशहूर मीनाक्षी मंदिर भी गए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पसुंपोन मुत्थुरामलिंग तेवर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress