Punjab में फिर मिलेंगे भाजपा और अकाली दल के हाथ, सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद मिलने लगे संकेत

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

2024 के लोकसभा चुनावों पर ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार अपना शासन जारी रखने के लिए देश भर में अपने पूराने सहयोगियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि भगवा पार्टी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है। किसानों के आंदोलन के समय शिअद ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। भाजपा ने बाद में कृषि कानूनों को रद्द कर दिया लेकिन पंजाब विधानसभा चुनावों में उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इस दौरान भाजना ने अपने दो दशक पुराने गठबंधन के साथी को भी खो दिया था।

इसे भी पढ़ें: BJP करने जा रही वरुण गांधी को दरकिनार, तलाशना शुरू किया विकल्प, 2024 में ओबीसी कैंडिडेट पर लगाएगी दांव

लग रहे कयास

नवनियुक्त राज्य भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पहले दौरे से पहले बुधवार को अमृतसर में भाजपा हलकों के भीतर उन्मादी गतिविधियों की सुगबुगाहट देखी गई। उत्साह से भरे युवा और अनुभवी भाजपा नेता गुरुवार को सुनील जाखड़ के नई भूमिका में भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गए। उनमें से कई अपने प्रभावशाली आकाओं तक पहुंचने के लिए, अपनी स्थिति मजबूत करने और पार्टी के भीतर प्रमुख भूमिकाएं सुरक्षित करने के लिए बेतहाशा फोन कॉल कर रहे थे। रिपोर्ट्स में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावित घोषणा की ओर इशारा किया गया है। अटकलें यह भी हैं कि शिअद अध्यक्ष और फिरोजपुर से लोकसभा सांसद सुखबीर बादल या उनकी पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर मंत्री पद सुरक्षित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Bareilly Police ने Maulana Maroof को किया गिरफ्तार, भगवान राम-कृष्ण पर की थी टिप्पणी

AISA अध्यक्ष Neha Bora का दावा: Jantar Mantar प्रदर्शन ने खत्म किया सत्ता का डर

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता