इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2023

इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए चुनावी विवाद के बाद भंवरकुआं थाने के बाहर जुटकर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह विवाद शुक्रवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से चंद घण्टों पहले हुआ। भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राऊ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे जिससे विवाद हुआ

उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने आरोप लगाया कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ता लोगों को शराब, कम्बल और पाजेब बांट रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि ये चीजें बांटे का विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस नेता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवाद के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख

American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार