कोरोना काल में राहत पहुंचाते नजर नहीं आ रहे भाजपा और संघ के कार्यकर्ता: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना काल में लोगों को राहत पहुंचाने के काम में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नदारद होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को राहत पहुंचा रही है। अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कोरोना काल में भी भाजपा भ्रम क्यों फैलाना चाहती है? पूरे प्रदेश में भाजपा और संघ के कार्यकर्ता नदारद हैं, कहीं कोई राहत कार्य करते नहीं दिखते। मगर समाजवादी पार्टी संगठन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे प्रदेश में मानवीय कार्य करने में सक्रिय है। 

 

इसे भी पढ़ें: किसानों के अपमान से देश का हर नागरिक आक्रोशित : अखिलेश यादव


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीड़ितों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के कार्य में जुट गये हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि पीड़ितों की सूचना स्थानीय प्रशासन तक पहुंचायें और कहीं-कहीं पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी रसोई के माध्यम से कोविड संक्रमित मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने मुसीबत के वक्त हमेशा इंसानियत का साथ दिया है।

प्रमुख खबरें

Christmas Party के लिए 5 मिनट में बनाएं Eggless Brownie, जानिए आसान रेसिपी

Goa Zilla Panchayat Elections on Dec 20: 50 सीटों के लिए वोटिंग, क्या हैं गाइडलाइंस, जान लें

केरल के LoP ने Meta को लिखा पत्र, सोशल मीडिया से पैरोडी गीत पोटिये केट्टिये को हटाने को कहा

फैंस को लगा बड़ा झटका: Avatar 3 के साथ रिलीज नहीं हुआ Avengers: Doomsday का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा