'कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ', अमृतपाल को लेकर चन्नी के बयान पर भड़की BJP, कहा- देशद्रोही जैसा आचरण कर रहे पूर्व सीएम

By अंकित सिंह | Jul 25, 2024

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को खालिस्तानी नेता और अलगाववादी अमृतपाल सिंह को जेल में बंद करने को आपातकाल जैसी स्थिति से जोड़कर विवाद पैदा कर दिया। बजट पर लोकसभा में बोलते हुए, चन्नी ने एनडीए के नेतृत्व वाले केंद्र की आलोचना की और कहा कि पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से लगभग 20 लाख लोगों द्वारा एक स्वतंत्र सांसद के रूप में चुने गए वारिस पंजाब दे प्रमुख अपने विचार वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विचार प्रस्तुत नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें जेल में बंद कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि चन्नी के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इंदिरा गांधी का हत्यारा खालिस्तानी था और कांग्रेस खालिस्तानी का समर्थन कर रही है। वाह रे कांग्रेस, जय चन्नी। यह भारत की संप्रभुता पर हमला है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए...कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ।' उन्होंने कहा कि खालिस्तानियों ने इंदिरा गांधी को मारा, अब वही कांग्रेस खालिस्तानियों का समर्थन कर रही है.. जय चन्नी..वाह कांग्रेस। लोकतंत्र के मंदिर “संसद” में भारत की संप्रभुता पर हमला होते देखिये।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने किया हाई कोर्ट का रुख, एनएसए की कार्यवाही को दी चुनौती

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये मामला कोर्ट में है। उन पर (अमृतपाल सिंह) गंभीर आरोप हैं। इस बारे में संसद में बात करना ठीक नहीं है। यह लोगों के सामने है कि कांग्रेस ने क्या किया है।' आपातकाल के दौरान वह (चरणजीत सिंह चन्नी) वहां नहीं थे, इसलिए उन्हें नहीं पता था कि तब क्या स्थिति थी। आज वे प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते रहते हैं, क्या आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी पर ऐसी टिप्पणी करना संभव था? केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस व्यक्ति के बारे में वह (चरणजीत सिंह चन्नी) बात कर रहे थे, कोई भी उस विचार का समर्थन नहीं कर सकता। वह जीत गए हैं और अब सदन में हैं, उन्हें बोलने का अधिकार है लेकिन अगर कोई देश के हित के खिलाफ जाएगा तो यह सरकार चुप नहीं बैठेगी।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला