यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने की 9 प्रत्याशियों की घोषणा, अपर्णा यादव को नहीं मिला टिकट

By अंकित सिंह | Jun 08, 2022

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति काफी गर्म है। उत्तर प्रदेश में कुल 13 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव होने हैं। इन 13 सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से चार प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं। भाजपा की ओर से उज्जैन प्रत्याशियों को विधान परिषद चुनाव में उतारा गया है। उसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी जिले के सिराथू विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उतारा था। परंतु उन्हें समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से हार का सामना करना पड़ा था। हारने के बावजूद भी भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में शिवसेना का समर्थन करेगी AIMIM? ओवैसी ने कहा- मदद चाहिए तो संपर्क करो

वहीं, सहकारिता मंत्री राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। सूची में शामिल मुकेश शर्मा भाजपा महानगर लखनऊ के अध्यक्ष हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कार्यालय के मुताबिक नौ जून तक नामांकन दाखिल होंगे जबकि 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जून नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। वहीं जरूरत पड़ी तो 20 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे के बीच मतदान होगा। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक

2 महीने, 3 सरप्राइज एलीमेंट: बीजेपी हैरान, पुलिस परेशान, क्या है राहुल गांधी की धप्पा पॉलिटिक्स!