By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 04, 2026
मुंबई, चार अक्टूबर भाजपा ने रविवार को आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने मीडिया समूह ‘पुढारी’ के अध्यक्ष और संपादक योगेश जाधव की पत्नी डॉ. स्मिता जाधव को पुणे संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सुधाकर विठ्ठलराव कोहले को नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से और कौस्तुभ मुरलीधर गावडे को पुणे संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, “हालांकि जाधव के नाम की घोषणा उम्मीदवार के रूप में कर दी गई है, लेकिन वह अभी भाजपा में शामिल नहीं हुई हैं। वह आज शाम पुणे में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगी।