'एक दिन टूटेगा AAP का अहंकार', भाजपा ने पूछा- शराब घोटाले पर चुप क्यों हैं अरविंद केजरीवाल

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

दिल्ली में शराब नीति को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। इन सब के बीच आज भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा ने साफ तौर पर पूछा है कि शराब घोटाले पर अरविंद केजरीवाल चुप क्यों हैं? केजरीवाल सवालों से क्यों बच रहे हैं? भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल के पास आरोपों का जवाब नहीं है। लेकिन भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि केजरीवाल को पूरे मुद्दे पर जवाब देना ही पड़ेगा। गौरव भाटिया ने दावा किया है कि दिल्ली में बड़ा घोटाला हुआ है। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी कह दिया है कि आम आदमी पार्टी का घमंड एक दिन टूटेगा। केजरीवाल का भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। केजरीवाल का अहंकार जनता तोड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया का दावा- मेरे पास आया संदेश, AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे केस बंद करवा देंगे

अनुराग ठाकुर का निशाना

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि केजरीवाल मॉडल का भंडाफोड़ चुका है। न्यूज़ एंजेसी एएनआई के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मॉडल का भांडा फूट चुका है। मोहल्ला क्लिनिक से मोहल्ला ठेका यह अरविंद केजरीवाल मॉडल है। मोहल्ला क्लिनिक में दवा नहीं मिली, मोहल्ला ठेका से घर-घर शराब पहुंचाने का काम हुआ। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा कि देश में पहली बार हुआ कि जिसके पास शिक्षा विभाग है उसके पास शराब विभाग भी है। अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते थे। वे तीन महिने से जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल जी ने किताब तो स्वराज लिखी लेकिन यह शराब राज लेकर आए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। सीबीआई की छापेमारी के बाद दिल्ली में आबकारी नीति वापस लेने से साबित होता है कि भ्रष्टाचार हुआ है। अरविंद केजरीवाल को इसका जवाब देना होगा।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश