BJP का वार, कमलनाथ का Madhya Pradesh से कोई संबंध नहीं, वे जनता को लूट कर बने उद्योगपति

By अंकित सिंह | Aug 22, 2023

मध्य प्रदेश में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति लगातार जारी है। इन सब के बीच कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मध्य प्रदेश में थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा की ओर से उनपर पलटवार किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को केवल वोटबैंक का साधन माना है। मल्लिकार्जुन खड़गे करप्शननाथ से पूछें कि अल्पसंख्यक वर्ग के कुछ अपराधियों ने दलित भाई को विष्ठा खिलाने का घृणित कार्य किया, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता एक शब्द भी क्यों नहीं बोला?

इसे भी पढ़ें: 'MP में जातिगत जनगणना कराएगी कांग्रेस', मल्लिकार्जुन खड़गे ने संत रविदास मंदिर के बहाने PM Modi पर साधा निशाना

भाजपा का वार

भाजपा नेता ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कांग्रेसियों का दोहरा चरित्र जनता समझती है। खड़गे जी इसके लिए मध्यप्रदेश की जनता से माफी माँगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को वोट देने वाली जनता को "राक्षस" कहा है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मध्यप्रदेश की जनता को जवाब दें कि क्या वे सुरजेवाला के बयान से सहमत हैं? मध्य प्रदेश और देश की जनता से आज खड़गे जी माफी माँगें। उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को मध्य प्रदेश से थोड़ी सी भी आत्मीयता होती तो प्रदेश "रेप प्रदेश" और भारत को "बदनाम" नहीं कहते। कमलनाथ ने झूठ बोलकर हर वर्ग को ठगा।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में व्यक्ति ने ‘इंस्टाग्राम’ पर डाली फांसी के फंदे के साथ तस्वीर, पुलिस ने बचाई जान

खड़गे ने क्या कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में जाति जनगणना कराएगी। वह एमपी के बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में खड़गे का संबोधन कांग्रेस के लिए कई मायनों में महत्व रखता है। इसके अलावा खड़गे ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। LPG गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलेंगे। सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। इसके साथ ही खड़गे ने आगामी मध्य प्रदेश चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर संत रविदास के नाम पर एक कॉलेज बनाने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Iran पर कयामत बनकर बरसे अमेरिकी बम, Donald Trump ने तेल हब Kharg Island को जलाकर किया खाक, तेहरान में भीषण धमाकों से कांपी धरती!

मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर ड्रोन युद्ध की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी