सत्येंद्र जैन के वीडियो पर बीजेपी का वार, AAP के पाप धोते-धोते यमुना हुई मैली

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2022

दिल्ली में एमसीडी चुनाव में गिनती के दिन शेष बचे हैं, जिसको लेकर केंद्र शासित प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी की तरफ से लगातार कभी जेल से सत्येंद्र जैन के मसाज वाले वीडियो तो कभी टिकट बेचने के आरोपों को लेकर आप पर निशाना साधा जा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी भी बीजेपी को आड़े हाथों ले रही है। तमाम कवायदों के बीच सत्येंद्र जैन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जेल में उचित आहार लेते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर बीजेपी ने एक बार फिर से दिल्ली सरकार को निशाने पर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: सत्येंद्र जैन कहने को आम आदमी पार्टी के नेता हैं, जेल में हो रही है VIP खातिरदारी

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल के सूत्रों से एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, फुटेज में वे उचित आहार लेते हुए दिख रहे हैं। तिहाड़ जेल सूत्र के अनुसार जेल में रहने के दौरान उनका वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने दावा किया है कि उनका वजन 28 किलो कम हुआ है।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं