सत्येंद्र जैन का वीडियो कैसे हुआ लीक! राउस एवेन्यू कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

satendra jain viral video
ANI
अंकित सिंह । Nov 19 2022 4:53PM

सत्येंद्र जैन की टीम ने आरोप लगाया है कि ईडी ने अदालत में उनके हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया है। इसी के बाद अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का आज एक सुबह वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन मसाज कराते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दी गई है। इसी को लेकर भाजपा अब अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमलावर हो गई है। इन सब के बीच जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की कानूनी टीम ने ईडी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग करते हुए विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सत्येंद्र जैन की टीम ने आरोप लगाया है कि ईडी ने अदालत में उनके हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया है। इसी के बाद अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। 

इसे भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन के वीडियो पर भाजपा ने उठाए सवाल, गौरव भाटिया बोले- ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है AAP

हालांकि, सवाल सबसे बड़ा यही है कि आखिर सत्येंद्र जैन का यह वीडियो लीक कैसे हुआ है? सत्येंद्र जैन फिलहाल जेल में बंद है। उन पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा जबरदस्त तरीके से केजरीवाल पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जेल के सारे नियम-कानून ताक पर रख कर एक भ्रष्ट मंत्री को जेल में सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल में एक कैदी को मसाज दिया जा रहा है। ऐसा क्यों किया जा रहा है केजरीवाल जी? उन्होंने कहा कि जनता को स्कूल देने का वादा किया लेकिन भ्रष्टाचारी मंत्री को स्पा दे रहे हैं। जनता को मेडिकल कॉजेल देना था लेकिन भ्रष्टाचारी मंत्री को मसाज दे रहे हैं। केजरीवाल ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में मसाज करवा रहे सत्येंद्र जैन, वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि सुबह से तमाम मीडिया चैनल एक वीडियो दिखा रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद कहा जा सकता है कि ये आम आदमी पार्टी नहीं है। ये बदनाम, दाम पार्टी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब संविधान की रक्षा करने की शपथ ली, साथ ही सत्येंद्र जैन जब मंत्री बने तो इन्होंने भी संविधन की रक्षा करने की शपथ ली।  आज सत्येंद्र जैन जेल में है, लेकिन मंत्री पद से हटाया नहीं गया है। भाटिया ने आगे कहा कि सत्येंद्र जैन आज जेल में हैं, जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर, सारे नियम कानून को ताक पर रख कर एक भ्रष्ट मंत्री को जेल में सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल में एक कैदी को मसाज दिया जा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़