SSC स्कैम को लेकर बीजेपी हमलावर, सौमित्र खान ने ममता को बताया डकैत रानी, सिंधिया ने कहा- जनता के पैसों को लूटा जा रहा

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2022

ईडी ने आज पार्थ चटर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर कई घंटों की तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को टीएमसी मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। जिसके बाद बंगाल में भर्ती घोटाले को लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ममत बनर्जी पर सीधा हमला बोला है। सिंधिया ने कहा कि जनता के पैसों को भ्रष्टाचार की बलि चढ़ाया जा रहा है। बंगाल में जनता के पैसे को लूटा जा रहा है। सिंधिया ने कहा कि बंगाल सरकार जनता के पैसों को लूट रही है। 

बंगाल बीजेपी के नेता सौमित्र खान ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप मढ़ा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के इशारे पर खुलेआम लूट-पाट मची हुई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक डकैत रानी हो गई हैं। खान ने जनता से ममता पर विश्वास नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि बंगाल में अभिषेक बनर्जी ने 50 हजार करोड़ का घोटाला किया है। सौमित्र खान ने टीएमसी को भारत की सबसे बड़ी चोर पार्टी बताया। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि दी

इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कल एक दृश्य देखा गया कि पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के करीबी दोस्त के घर से 21 करोड़ रुपये नगद और सोना ईडी ने बरामद किया है। इस व्यक्ति की वहां की मुख्यमंत्री ममता जी ने काफी बार प्रशंसा भी की है। कल तक ये पता नहीं था कि अच्छा काम क्या था? ईडी और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति को मुख्यधारा में वापस लाया गया है। हम उन नेताओं के पाखंड को बेनकाब करना चाहते हैं जो जांच एजेंसियों को डराने और जांच की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की पूरी कोशिश करते हैं। 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा