जम्मू-कश्मीर में 50+ का नारा देकर भाजपा ने लिया पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प

By नीरज कुमार दुबे | Mar 28, 2022

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा मिशन 50 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी का प्रयास है कि जब भी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो वह जम्मू के साथ ही कश्मीर घाटी में भी अच्छा प्रदर्शन करे। इसीलिए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से श्रीनगर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संगठन को मजबूत करने, केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करने, उनका लाभ आम लोगों को दिलाने का प्रयास करने और भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ाने जैसे कदमों पर चर्चा की गयी। इस संगोष्ठी के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं के विचार सुने।

प्रमुख खबरें

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति

Hockey India League के भविष्य पर Sports Ministry ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी

बुधवार रात नौ बजे तक की प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की का आरोप, BJP ने शेयर किया वीडियो