विधानसभा चुनावों को लेकर BJP की बड़ी बैठक, PM Modi भी हुई शामिल, लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

By अंकित सिंह | Aug 16, 2023

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से ही अपनी तैयारी में जुट गई है। इन सब के बीच आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक दिल्ली में हो रही है। यह बैठक पूरी तरीके से मध्यप्रदेश पर केंद्रित है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। साथ-साथ मध्य प्रदेश के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी इस बैठक में शामिल हुए। माना जा रहा है कि आने वाले 1-2 दिनों में भाजपा मध्य प्रदेश को लेकर कई बड़े कदम उठा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Delimitation Dispute: BJP अपनी चुनावी सुविधा के अनुरूप पक्षपातपूर्ण निर्वाचन आयोग चाहती है : Gaurav Gogoi

मध्य प्रदेश के अलावा इस साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने की उम्मीद है। सीईसी की बैठक आयोजित करने का पार्टी का निर्णय आम तौर पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होता है। ऐसे में अभी इस बैठक का आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि पांच राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्व रखते हैं। सभी राज्यों में राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। 2024 चुनाव से पहले भाजपा के लिए ये सभी राज्य काफी मायने रखते हैं। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने घेरा तो मोदी सरकार ने दिया करारा जवाब! समझिये Starlink का भारत में प्रवेश क्यों अटका हुआ है?

Sonbhadra Police ने ड्रग तस्करी के पांच मामलों में 5.32 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की

Nana Patekar का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, Pune फार्महाउस में दी जाएगी विदाई

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला