कन्हैया लाल की हत्या के लिए बीजेपी ने गहलोत सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- एक समुदाय के कट्टरपंथियों के प्रति बरती जा रही नरमी

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2022

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की बर्बर हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया है। राजस्थान के विपक्षी दल बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस नीत अशोक गहलोत सरकार पर कट्टपंथी मुसलमानों के तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। जयपुर से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वर्तमान में राजस्थान में लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना है। लेकिन कानून के तहत शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है। हम सबकी संवेदनाएं कन्हैलालाल जी के साथ हैं। पूरा देश आज कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ है। 

इसे भी पढ़ें: धार्मिक कट्टरता की चादर ओढ़ कर उदयपुर में निर्मम हत्या! ममता बनर्जी- राहुल गांधी, केजरीवाल ने की वारदात की निंदा

बीजेपी नेता ने कहा कि पिछले 6 महीने के अंदर एक भी सप्ताह ऐसा नहीं गया जब राजस्थान के अंदर आतंकी, जिहादी घटनाएं नहीं हुई हों। इसके लिए पूर्ण रूप से राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है। राजस्थान की राज्य सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में जिस प्रकार से कार्रवाई की है, पूरी तरह से राज्य सरकार इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है। ये अपने आप में एक अलग घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं बार-बार राजस्थान में हो रही हैं, ऐसे आतंकी संगठन राजस्थान में पनप रहे हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू