BJP ने कांग्रेस को बताया लश्कर-ए-पाकिस्तान, कहा- 'सर तन से जुदा' पार्टी की विचारधारा और चरित्र

By अंकित सिंह | Apr 29, 2025

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने मंगलवार को कांग्रेस की इस विवादित पोस्ट की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद दुखद और चिंताजनक बताया। भाटिया ने पार्टी पर अपने ‘दो चेहरे’ दिखाने और ‘लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस’ में तब्दील होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी स्पष्टता से कहा कि आतंकियों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा और उनके आकाओं को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वो जीवन भर याद रखेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस तस्वीर में शरीर है, लेकिन सिर नहीं है। 'सर तन से जुदा' आज लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस की विचारधारा और चरित्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, जो भारत के हर नागरिक के लिए सुरक्षा की चट्टान हैं, उस चट्टान को तोड़ने की आज कांग्रेस कोशिश कर रही है। लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस में बिना राहुल गांधी की सहमति के पत्ता तक नहीं हिलता। राहुल गांधी के कहने पर ही ऐसे पोस्ट किए जाते हैं, जो पूरे देश को शर्मसार करते हैं और पीड़ा देते हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि ये लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस का प्रयास है कि इस अहम समय में कैसे भारत को कमजोर किया जाए और कांग्रेस के टॉवर से पाकिस्तान को सिग्नल दिया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस की जुगलबंदी को लगता है कि वो भारत को, सरकार को कमजोर कर सकते हैं और हमारी सेना का मनोबल तोड़ सकते हैं। हमारी सेना का मनोबल हिमालय से भी ऊंचा है। हमारी सरकार और हमारे देश का मनोबल चट्टान की तरह मजबूत है और किसी में भी इस समय इतना दम नहीं ही कि वो देश का मनोबल तोड़ना तो दूर, कम भी कर सके! 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान प्रस्थ पार्टी बन गई है कांग्रेस...PM Modi को पोस्टर को लेकर विपक्षी दल पर हमलावर हुई BJP

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारतीय मूल के लोग पाकिस्तान के दूतावास और उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन के दौरान उनका अधिकारी बालकनी से बाहर आकर इशारा करता है कि हम भारतीयों का सिर काट देंगे। यह संकेत कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के एंटीना में कैद हो गया। प्रधानमंत्री के लिए भी ऐसी ही तस्वीर यहां पोस्ट की गई है। तो क्या यह कहना गलत है कि कांग्रेस कह रही है कि हम पाकिस्तान के साथ हैं?

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध