कर्नाटक में कांग्रेस की वजह से भाजपा सत्ता में आई, कुमारस्वामी बोले- मुसलमानों को अहसास होना चाहिए

By अंकित सिंह | Jul 02, 2021

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। कभी कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री पद पर आसिन होने वाले कुमारस्वामी किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी दोबारा सत्ता में कभी नहीं आएगी और ‘भविष्य क्षेत्रीय पार्टियों का है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को ‘अहसास होना चाहिए’ कि राज्य की सत्ता में भाजपा, कांग्रेस की वजह से आई। कुमारस्वामी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस कुमारस्वामी ने यह दावा हाल में पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में हुए चुनाव और राष्ट्रीय दलों के प्रदर्शन में गिरावट के मद्देनजर किया। जनता दल (सेकुलर) में दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता कुमारस्वामी ने जोर देकर कहा कि इस समय कर्नाटक की सत्ता पर अगर भाजपा काबिज है तो यह कांग्रेस की वजह से है। मेरे मुसलमान भाइयों को यह समझना चाहिए। अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आई है तो यह जद(एस) की वजह से नहीं आई है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश का आरोप, पैसे और प्रशासनिक ताकत से चुनाव में हेराफेरी कर रही भाजपा

कुमारस्वामी ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि कांग्रेस के भीतर अगले चुनाव में जीत मिलने पर कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसको लेकर संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई चल रही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा जबकि चुनाव होने में अभी दो साल का समय है। वे सत्ता में आने को लेकर उतावले हैं और दो साल का भी इंतजार नहीं कर सकते। वे यह सोच कर अपनी सूट की सिलाई शुरू कर चुके हैं जैसे वे सत्ता में आ गए हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान