भाजपा मुजफ्फरनगर जैसी घटना दोहरा सकती है: आजम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2016

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने आज कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर मुद्दे पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण की और राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकती है।

 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा उच्चतम न्यायालय में लंबित है और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वे न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन कुछ लोग इस मुद्दे को फिर से सुलगाना चाहते हैं।

 

मुजफ्फरनगर के प्रभारी खान ने मंगलवार को यहां जिले की योजना से संबंधित एक बैठक में भाग लिया। 2016-17 की योजना के लिए 278 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। उन्होंने गरीबों को ई-रिक्शा भी वितरित किया।

 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम