BJP ने भदोही के मौजूदा सांसद का टिकट काटा, विनोद बिंद को उम्मीदवार बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के भदोही के वर्तमान सांसद रमेश बिंद का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिर्जापुर के मझवां से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की 11वीं सूची में यह घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार बिंद ने मझवां से निषाद पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। 

 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने महेन्द्रगढ़ सड़क हादसे में बच्चों की मौत पर गहरा शोक जताया

 

गठबंधन के तहत वह इस बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर भदोही से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। विनोद बिंद का इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के नेता ललितेशपति त्रिपाठी से मुकाबला होगा। ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे के तहत तृणमूल कांग्रेस को पूर्वी उत्तर प्रदेश की एकमात्र भदोही सीट दी गई है। इस गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी शामिल हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में रमेश बिंद ने बसपा के रंगनाथ मिश्रा को हराया था। भदोही सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे दौर में 25 मई को मतदान होगा और परिणामों की घोषणा चार जून को की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी