Breaking | मथुरा में भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक की गोली मारकर हत्या, कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

By अंकित सिंह | Jan 29, 2022

उत्तर प्रदेश से में चुनावी जोर अपने चरम पर है। इन सब के बीच अब हिंसा की भी खबरें आने लगी है। मथुरा से मिल रही खबर के मुताबिक प्रसिद्ध शनि देव मंदिर कोकिला वन में एक प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त प्रधान शनि देव मंदिर के दर्शन करने के बाद परिक्रमा लगा रहे थे। बदमाश बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि प्रधान को तीन गोली मारी गई है। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर शव को रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग करने लगे।

इसे भी पढ़ें: मथुरा में पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

प्रधान रामवीर कैबिनेट मंत्री और छाता क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के चुनाव प्रस्तावक भी थे। रामवीर ने अपने गांव में चौधरी लक्ष्मी नारायण की एक सभा भी कराई थी। यही कारण है कि रामवीर की हत्या को अब चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। कुछ भी ठोस जानकारी देने से बच रही है। 

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन