राजिंदर नगर उपचुनाव: पांचवें दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार एक हज़ार मतों से पीछे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

नयी दिल्ली। राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में रविवार सुबह से मतगणना जारी है। पांचवें दौर की मतगणना पूरी होने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश भाटिया से एक हज़ार से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। रविवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना की शुरुआत में आप के पाठक 1,500 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे, लेकिन पांचवें दौर के अंत तक बढ़त का अंतर घटकर 1,153 रह गया।

इसे भी पढ़ें: आपके माता-पिता से जीने का अधिकार छीन लिया गया था, मन की बात में पीएम मोदी ने इमरजेंसी में किए गये अत्याचारों को बताया

उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से यह सीट खाली हो गयी थी। यहां सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी

महंगाई की चौतरफा मार! ईंधन की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 102 और डीजल 95 के पार

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल