BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी विधायकों को चर्चा के लिए दिल्ली आने को कहा : Biren Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी विधायकों को राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आने को कहा है।

सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। पार्टी नेताओं ने विधायकों को रविवार को राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया है। मेरा मानना ​​है कि यह सरकार गठन से संबंधित हो सकता है, लेकिन अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हममें से कई लोग (दिल्ली के लिए) रवाना हो रहे हैं।’’

सिंह ने यह भी उम्मीद जताई कि राज्य में जल्द एक लोकप्रिय सरकार का गठन हो सकता है। मई 2023 से लेकर अब तक मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है, जिसे निलंबित कर दिया गया है। मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 37 विधायक हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Budget 2026 | Gross Tax Revenue | सरकार को 44 लाख करोड़ रुपये से अधिक टैक्स राजस्व की उम्मीद, प्रत्यक्ष कर में भारी उछाल का अनुमान

Netflix Pakistan Dhurandhar No 1 | थियेट्रिकल बैन के बावजूद पाकिस्तान नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है धुरंधर

Worlds Largest Shivling: Bihar में रचा जाएगा इतिहास, Virat Ramayan Mandir में स्थापित होगा 210 टन का World Largest Shivling

Budget का वो हिस्सा जो छिपा रहा! एक झटके में कैसे मोदी ने कर दिया पाक-चीन और ट्रंप का इलाज