जेपी नड्डा ने 'आत्मनिर्भर बिहार' का किया शुभारंभ, कहा- बिहार में बीजेपी, एलजेपी नीतीश के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2020

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनैतिक दल जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। जेपी नड्डा पटना स्थित बीजेपी दफ्तर में 'आत्मनिर्भर बिहार' अभियान की शुरूआत की। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 के पहले नेताओं का वक्तव्य क्या होता था? हम देखेंगे, सोचेंगे, करने का प्रयास करेंगे, हम कर नहीं पा रहे। मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद राजनीति की संस्कृति क्या बदली? हम कर सकते हैं और करके दिखाएंगे। 2014 के पहले की सरकार से किसने मना किया था कि गरीबों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए, और प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद ये कैसे संभव हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की है। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला