बीजेपी के मुख्यमंत्री हिन्दुत्व और रीति रिवाज के प्रति निष्ठा दिखाने में नहीं बरतते कोई कोताही, कांग्रेस के यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई?

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2021

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूरे नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विजया दशमी का त्योहार आने वाला है। विजया दशमी जिसे दशहरा के रूप में भी जाना जाता है। हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहारों में दशहरा में रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्या पूजन में 9 कन्याओं का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर कन्या का अलग और विशेष महत्व होता है। सोशल मीडिया भी मां दुर्गा और अच्छाई पर बुराई जैसे सीखों से भरा पड़ा है। लेकिन सोशल मीडिया स्कॉल करते वक्त एक जो सबसे गौर करने वाली बात नजर आई वो ये कि बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन वाली कई सारी तस्वीरें नजर आई। लेकिन इसी क्रम में कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के सोशल अकाउंट इस तरह की धार्मिक कवायदों से अछूता नजर आया। 

शारदीय नवरात्र की नवमी के मौके पर गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नवदुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

महानवमी के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कन्या भोज का आयोजन किया। छोटी छोटी कन्याओं कोअपने घर पर भोजन कराया। शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं को अपने हाथों से खाना परोसा। उनका पूजन कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित भवन में विधि-विधान के साथ परंपरागत कन्या पूजन किया। उन्होंने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं, एक बटुक भैरव के पांव पखारकर पहले पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्विट करते हुए कहा कि  ‘‘महानवमी’’ के पुण्य अवसर पर आज देवी का साक्षात् रूप देवी कन्याओं से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज हमने कन्यापूजन कर देवी भगवती माँ को स्मरण करके लोकमंगल हेतु प्रार्थना की। मां दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि और शांति की कामना करता हूं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न पंडालों का भ्रमण करते और पूजा करते कई तस्वीरों को शेयर किया।देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस वैसे तो सॉफ्ट हिंदुत्व की राह तलाशती है और चुनावी मौसम में मंदिर-मंदिर द्वारे-द्वारे का चक्कर भी लगाती है। प्रियंका हो या राहुल अक्सर कई मौकों पर कभी शिव के अन्नय भक्त बने दिखाई देते हैं को प्रियंका भी  कैमियो रोल में दिख जाती हैं। लेकिन कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्री चाहे वो राजस्थान के अशोक गहलोत हो, पंजाब के नए नवेले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी या फिर भूपेश बघेल सभी के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर सन्नाटा पसरा है। 


प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज