Ranchi में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले, Congress ने संविधान ताक पर रख देश चलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी (कांग्रेस) ने कभी संविधान का पालन नहीं किया और अपनी मनमानी से देश चलाया। झारखंड के तीन-दिवसीय दौरे पर आए नवीन यहां भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज देश में संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी अब देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने कभी इन पर सवाल नहीं उठाए।’’ कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने से पहले नवीन ने सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक की।

प्रमुख खबरें

Election Commission और राजनीति से लेकर खेल जगत तक की बड़ी खबरें

Rahul Gandhi और Congress पर बरसे Nitin Nabin, संविधान कमजोर करने का लगाया आरोप

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर 25 अक्टूबर की रात चंद्रमा की पूजा और 26 अक्टूबर को होगा स्नान-दान

हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब